चाकसू: चाकसू पंचायत समिति परिसर में चुनाव के माध्यम से कमेटियों का गठन हुआ। जिसमें शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, प्रशासन एवं स्थापना स्थाई समिति अध्यक्ष प्रधान उगन्ता चौधरी, वित्त एवं कराधान स्थाई समिति का अध्यक्ष मधु चौधरी, विकास कार्य पर्यवेक्षण एवं समीक्षा स्थाई समिति का अध्यक्ष अशोक वर्मा तथा ग्रामीण जल प्रदाय स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी को निर्वाचित किया गया। एमपी निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन अधिकारी उपखंड अधिकारी गोवर्धन लाल शर्मा ने की इस दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने निर्वाचित अध्यक्षों को माला पहनाकर बधाई दी और विकास कार्य में मदद करने की अपील की। साथ ही विश्वास दिलाया की विकास कार्यों में धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

