Headlines

सकारात्मक सोच के साथ बदलाव के संवाहक बने युवा कर्नल राठौड़

जयपुर। युवा अपनी काबिलियत और सकारात्मक सोच से क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले संवाहक है। युवाओं की असीम उर्जा और ताकत से देश का बेहतर निर्माण हो रहा है। यह बात सांसद एवं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कोविड, योग और युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि कही। वेबिनार का आयोजन नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा शनिवार को किया गया। वेबिनार में देश के पश्चिमी क्षेत्र के पांच राज्यों के नेहरु युवा केंद्र के राज्य निदेशक, जिला युवा अधिकारी सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा मंडल के पदसधिकारियों ने भाग लिया।

नेहरु युवा केंद्र प्रभावी भूमिका निभा रहा है

कर्नल राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि सकारात्मक ऊर्जा से चरित्र, सोच, आदत और दायित्व की भावना बेहतर बनती है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही बदलाव लाने में कामयाब होते हैं क्योंकि समाज व राष्ट्र की बागडोर वे ही संभालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोविड में नेहरु युवा केंद्र संगठन अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में जहाँ मास्क, पीपी किट नहीं बनते थे आज वेंटीलेटर बनने लगे हैं, टीका बन रहे हैं.स उन्होंने कहा कि कोविड के प्रोटोकाल को अपनाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है।

देश को 15 नये AIIMS मिले

कर्नल राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुआ कि कोविड में जिस तरह पश्चिमी देशों का नुकसान हुआ है, भारत में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ है उन्होंने कहा कि देश को 15 नये एम्स(AIIMS) मिले हैं। प्रधानमंत्री का देश के युवाओं, वैज्ञानिकों पर भरोसा है। युवा कोविड वारियर बनकर गावों को कोरोना मुक्त करें।

उन्होंने कहा कि उम्र और फिटनेस का कोई कनेक्शन नहीं है जबकि अनुशासन और फिटनेस का कनेक्शन है। यदि युवा अनुशासित है और नियमित रूप से आधा घंटा सेहत के लिए निकाल सकते हैं तो खुद को फिट रखकर देश को फिट रख सकते है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी

इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र संगठन पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ० भुवनेश जैन ने कोविड विरुद्ध गतिविधियों एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र में एक लाख बारह हजार कोविड वारियर्स तैयार किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरु युवा केंद्र संगठन के शासी निकाय के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सैन ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र संगठन का पुर्नजीवन कर्नल राठौड़ के प्रयासों से खेल मंत्री रहते हुए संभव हुआ है।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे

इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के राज्य निदेशक पवन अमरावत राजस्थान, श्रीकांत पांडे छत्तीसगढ़ , प्रकाश मनुरे महाराष्ट्र एवं गोवा , मनीषा शाह गुजरात ने योग दिवस की कार्य योजना एवं कोविड में किये जा रहे कार्यों की जानकारी को साझा किया। जिला युवा अधिकारियों में नितिन शर्मा दुर्ग, प्रज्ञा पांडे महासमुंद, देवेन्द्र व्यास मेहसाणा, रचना वर्मा भुज, महेश शर्मा जयपुर, सुरमई शर्मा नागौर, यशवंत पुणे, निशांत रौतेला अलीबाग ने कोविड के दौरान किये जा रहे कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिकतम युवाओं को जोड़ने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह शेखावत ने किया व पवन अमरावत राज्य निदेशक राजस्थान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *