जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमाखोरी व कालाबाज़ारी की मिल रही शिकायतों को देखते हुए इनके खिलाफ कारवाई के लिए मोर्चा खोल दिया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट जारी कर कहा कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में भी कुछ लोग दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी करने का निकृष्ट कृत्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में भी कुछ लोग दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी करने का निकृष्ट कृत्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन 100 पर कॉल कर अवश्य करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 14, 2021
उन्होंने जनता से कहा कि ऐसे लोगों की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन 100 पर कॉल कर अवश्य करें।
गौरतलब हैं कि ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर तथा कोविड उपचार में आने वाली अन्य दवा-उपकरणों की कालाबाज़ारी व जमाखोरी की खबरों से पिछले कई दिनों से अखबार रंगे पड़े हैं। चोरबाज़ारी करने वाले इन लोगों में से कुछ को एसीबी ने पकड़ा भी था। अब मुख्यमंत्री ने इससे निपटने के लिए पुलिस को भी सख्त कदम उठाने को कहा है।
