जयपुर: ज्वैलर्स असोसिएशन, जयपुर और फोर्टी की पहल एवं आदर्श नगर विधायक रफीक खान के विशेष प्रयास से जनता काॅलोनी स्थित ज्वैलर्स असोसिएशन द्वारा प्रदत जनोपयोगी भवन में कोविड़ पीड़ित मरीजों के ईलाज के लिये अस्थाई कोविड़ अस्पताल की आज शुरूआत की गई ।
इस अस्थाई अस्पताल के उद्घाटन पर विधायक रफीक खान, डॉ. सुधीर भंडारी, प्रिंसिपल SMS हाॅस्पिटल, ज्वैलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष राम शरण गुप्ता, मानंद मंत्री अशोक माहेश्वरी एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा फोर्टी के पदाधिकारी एवं मेड़िकल स्टाॅफ उपस्थित रहे।
ज्वैलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष राम शरण गुप्ता ने बताया कि इस माहमारी के प्रकोप के समय यह एक ज्वैलर्स असोसिएशन की अनूठी पहल है । इस अस्थाई अस्पताल में शुरूआत में 20 बैड के साथ ऑक्सीजन कंनस्ट्रेटर की व्यवस्था की गई है, अगले सप्ताह में 100 बैड की व्यवस्था कर दी जावेगी।
इसी क्रम में ज्वैलर्स असोसिएशन के मानद मंत्री अशोक माहेश्वरी ने बताया कि ज्वैलर्स असोसिएशन के सदस्यों के प्रयास से जल्दी ही 3 वेंटीलेटर बैड की व्यवस्था करने की योजना है एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की जा रही है।
