जयपुर। भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पावन पर्व आज मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के आवास पर यज्ञ, हवन और शांति पाठ का आयोजन हुआ।
मुख्य सचेतक डॉ. जोशी ने सपत्नीक, परिजनों और निजी स्टाफ ने भी हवन में आहुतियां दी। उन्होंने इस अवसर पर देश- प्रदेश में कोरोना के कहर से मुक्ति दिलाने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
डॉ. जोशी ने इस अवसर पर जारी वीडियो संदेश में आज के पर्व तथा हवन की महत्ता बताते हुए कहा कि इस समय कोरोना से मुक्ति से बड़ी कोई प्रार्थना नहीं हो सकती। यज्ञाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने पांच विद्वानों के साथ यज्ञ, हवन और शांति पाठ कराया।
