जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हार्ट में आर्टिरी डलने के बाद चिकित्सको की सलाह पर रेस्ट पर है। सीएम ने अपने रेस्ट रूम में ही पोती काव्य के 12वें जन्मदिन की खुशियां बांटी। सीएम की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत ने पोती काव्या को तिलक किया तो स्वयं सीएम ने मीठा मुंह करवा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। काव्य के पिता आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत व उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी।
पौत्री काश्विनी के 12वें जन्मदिवस पर दादी माँ ने तिलक किया और पूरे परिवार ने शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/Uxgu5OqcdS
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 4, 2021