जयपुर: विधानसभा के सत्र में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने उद्योग विभाग और रीको पर दलितों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। MLA नागर ने कहा कि रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में जमीन देने में दलितों के लिए आरक्षण 4 से बढ़ाकर 6 फीसदी और प्लॉट साइज 4 हजार वर्ग मीटर तक कर दिया।
इस आरक्षण में सामान्य महिला को भी जोड़ दिया। यह दलितों का आरक्षण खत्म करने की सबसे बड़ी साजिश है। रीको में जिसने भी यह किया, उसने आरक्षण को खत्म करने का काम किया है। दलित वर्ग का व्यक्ति कहां सामान्य वर्ग की महिला से प्रतियोगिता करेंगे। मेरा इस पर सख्त विरोध है। मैं उद्योग विभाग और रीको की निंदा करता हूं। सीएम तक आवाज पहुंचाई जाएगी। कैसे मंत्री के हाथ से यह फाइल निकल गई। इस फाइल को वापस मंगवाकर प्रावधान बदलना चाहिए। आरक्षण के प्रावधान को पहले की तरह ही करना चाहिए। खनिजों में भी दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए।
