Headlines

ईयर फोन पर सॉन्ग सुनते हुए बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

train e1645107189910

उदयपुर: उदयपुर में ईयर फोन ने एक 16 साल के बच्चे की जान ले ली। ईयर फोन लगा वह रेलवे ट्रैक के पास घुमने लगा। वह गाने सुनने में इतना मग्न हो गया कि ट्रेन की आवाज ही नहीं सुन पाया। ट्रेन के पास आते ही उसने संभलने की कोशिश भी कि लेकिन इतनी देर में सिर ट्रेन से टकरा गया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम की है।

शिवपाल(16) बुधवार को घर के पास बने रेलवे ट्रेक पर कान में ईयरफोन लगाते हुए घुम रहा था। इस दौरान वह गाने सुन रहा था। गाने सुनते-सुनते वह रेलवे ट्रैक पर चला गया। ईयरफोन के चलते उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इससे शिवपाल के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। शिवपाल बीएन स्कूल में पढ़ता था। पिता टैंपो चलाते हैं। एक बड़ी बहन है जो नवोदय स्कूल में पढ़ती है। हादसे के बाद परिवार भी सदमें में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *