Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज

जयपुर: अशोक गहलोत की तबीयत नासाज है। इसी के चलते शुक्रवार को उन्होंने ओके डायग्नोस्टिक सेंटर पर सामान्य रुटीन जांच करवाई। डायग्नोस्टिक सेंटर से सीएम गहलोत SMS अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनकी कार्डिक से जुड़ी जांच हुई। SMS अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी के मुताबिक शुरुआती जांच में सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज था। उनकी एंजियोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला गया है। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के अनुसार सीएम अब ठीक हैं। सीएम को एंजियोप्लास्टी के बाद सीसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गहलोत के सुपुत्र वैभव गहलोत भी एसएमएस पहुंच गए हैं।

सीएम गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी मौजूद है। सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास SMS अस्पताल मिलने पहुंचे हैं। वही सीएम अशोक गहलोत की तबियत नासाज की खबर पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सीएम अशोक गहलोत के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए कामना की।वही, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गहलोत के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ की कामना की हैं।

सचिन पायलट ने भी किया ट्वीट

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत कुछ पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सीएम यह बात वर्चुअल कार्यक्रमों में कह चुके हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सीएम गहलोत इसी वजह से शिरकत नहीं कर रहे हैं। वहीं, डॉक्‍टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह आराम की भी सलाह दी थी। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल रात को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब स्वास्थ्य सही होने पर ही दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनेगा।

Read More : सीएम की एंजियोप्लास्टी हुई, अब वे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *