Headlines

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव लाइव प्रसारण की तैयारी पूर्ण

औरंगाबाद: सरकारी दिशानिर्देश अनुसार इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव इस्कॉन (अंतरराष्‍ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ संस्थापक आचार्य ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद) सिडको एन-1 द्वारा ऑनलाईन मनाया जाएगा। इस्कॉन का यह २४ वा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव सोमवार दिनांक 30 अगस्त को श्री राधाकृष्ण मंदिर एन-1 सिडको यहाँ मनाया जाएगा। महोत्सव का संपूर्ण ऑनलाईन प्रसारण इस्कॉन औरंगाबाद के युट्यूब, फेसबुक पेज और वेबसाइट www.iskconaurangabad.in पर किया जाएगा।

औरंगाबाद शहर में इस्कॉन का यह महोत्सव अत्यंत लोकप्रिय है। सभी सामाजिक स्तरोंसे भक्त इसमें सम्मिलित होते है। महोत्सव के माध्यम से अनेकोंको आध्यात्मिक आनंद के क्षण अनुभव करनेको मिलते है। गतवर्ष के ऑनलाईन महोत्सव और उसीके उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाईन स्पर्धांओंको मिले असामान्य प्रतिसाद को देखते हुए इसवर्ष भी इसी तरह के भव्य ऑनलाईन महोत्सव का आयोजन किया गया है।

अनेक सामाजिक संघटनाओं के सक्रीयता से श्रील प्रभुपाद- आध्यात्मिक राजदूत, श्रीमद् भगवद्गीता श्लोक पठन, श्रीकृष्ण श्रुंगार, झुला सजावट, यशोदा के संग कान्हा, फूल अथवा अनाज से रंगोली, छप्पन भोग, गोसेवा, सेल्फी विथ कृष्ण, मटकी सजाओ, क्ले आर्ट, वेस्ट में बेस्ट, पूजाघर अनोखा, नटखट बालगोपाल कान्हा, ग्रीटिंग कार्ड, चित्रकला, स्टोरी टेलिंग, नृत्य, स्वयंरचित कृष्ण भजन, नाटिका ऐसे 20 ऑनलाईन स्पर्धाओंका निशुल्क आयोजन किया गया है| विविध स्पर्धाओंके लिए आकर्षक पारितोषिक रखे गए है। स्पर्धाओं मे सम्मिलित होने हेतु www.iskconaurangabad.in/jn पर रजिस्ट्रेशन करे या 9404469633 (श्री रुक्मिणी रमण प्रभू) नंबरपर संपर्क करे। अभी तक ५०० स्पर्धक सम्मिलित हुए है।

ईन स्पर्धांओं के माध्यमसे हर घर में चैतन्यमयी आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा। जन्माष्टमी के उत्सव से इस संकटमय स्थिति में जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। ऑनलाईन लिंक द्वारा हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के चरणोंमें तुलसी, पुष्प एवं प्रार्थनाए अर्पण कर सकते है| ऑनलाईन अभिषेक करने का स्वर्णिम अवसर इस महोत्सव के माध्यम से भक्तों को घर बैठे प्राप्त हुआ है | जानिए वैदिक ग्रंथों को, जप महायज्ञ, भगवद्गीता ई-अभ्यास वर्ग, बच्चों के लिए गोपाल ई-फन स्कूल ऐसे विविध सुनहरे अवसर सभी कों उपलब्ध कराये गए है|
“प्रश्न आपके उत्तर भगवान के” इस ऑनलाईन पेज द्वारा आप प्रश्न पूछकर शास्त्रोक्त एवं व्यावहारिक समाधान प्राप्त कर सकते है|

WhatsApp Image 2021 08 27 at 10.57.34 AM

30*20 स्क्वेअर फुट के भव्य स्टेज पर सुन्दर फूलों, नक्षीदार रंगीबिरंगी कपड़ों और लाइट्स का उपयोग करके वृंदावन सदृश्य सुन्दर झाँकी बनायी जाएगी| इको-फ्रेंडली वस्तुओंका उपयोगकर सजावट की जाएगी |
संध्या ठिक 7 बजे मृदंग, करताल, हार्मोनियम और विविध वाद्योंके साथ सुमधुर “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे!हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे!!” कीर्तन से कार्यक्रम शुरू होगा|

मंत्रोच्चार व सुमधुर ‘हरेकृष्ण’ कीर्तन के आध्यात्मिक वातावरण में श्री श्री राधाकृष्ण के अर्चाविग्रहोंका पंचामृत (दुध,दही,तूप,मध,पंचगव्य) और विविध फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा| अभिषेक पश्चात श्री राधाकृष्ण का विशेष शृंगार होगा | शेकड़ों पक्वान्नोंका का भोग अर्पण किया जाएगा| तत्पश्चात देवमुद्रा ग्रुप और गुरुकृपा कथ्थक अकादमी द्वारा विविध शास्त्रिय नृत्योंको प्रस्तुत किया जाएगा | तदुपरान्त इस्कॉन औरंगाबादके अध्यक्ष श्रीमान डॉ. रोहीणीप्रिय प्रभूद्वारा श्रीकृष्ण कथा का सुंदर निरुपण होगा | ठिक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कि जाएगी| महोत्सव के यशस्वी आयोजन के लिए 500 से अधिक कृष्णभक्त अपने घर से विविध सेवा देनेवाले है|
इस जन्माष्टमी महामहोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन दर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा सहभाग लेने का आवाहन इस्कॉन औरंगाबाद अध्यक्ष डॉ रोहिणीप्रिय प्रभु, महामहोत्सव समिती अध्यक्ष डॉ सतीश उपाध्याय, सचिव अमित भोमा तथा सभी समिति व संस्था के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *