Headlines

सीएम की एंजियोप्लास्टी हुई, अब वे स्वस्थ

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी कर एक आर्टरी चेंज की गई। अब वे पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। गहलोत का आज सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने पर पहले जांच करवाने के लिए उन्हें ओके डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले जाया गया। वहां से ही सीएम गहलोत SMS अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनकी कार्डिक से जुड़ी जांच हुई। SMS अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी के मुताबिक शुरुआती जांच में सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज था। उसके बाद तत्काल निर्णय कर एंजियोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला गया है। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के अनुसार सीएम अब ठीक हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद सीसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उनके पास मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत, सुपुत्र वैभव गहलोत व अन्य परिजन मौजूद हैं। वे अब वे पूर्णत: स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। उन्हें आबर्जवेशन में सीसीयू में रखा गया हैं।

मेडिकल बुलेटिन जारी, सीएम अब ठीक
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. सुधीर भंडारी ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि वे अब ठीक है। सीएम ने उनके स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया है। अस्पताल परिसर में अधीक्षक के चेम्बर में एक रजिस्टर भी रखा गया हैं जहां सभी अपनी शुभकामना का संदेश छोड़ सकते हैं।

इससे पहले जैसे ही सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो सबसे पहले चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा अस्पताल पहुंचे। उसके बाद तो जैसे-जैसे सूचना मिली नेताओं, अधिकारियों व आमजन का एसएमएस अस्पताल में तांता सा लग गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी,परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, विधायक अमिन कागजी, रफिक खान आदि पहुंचे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही सबसे पहला ट्वीट प्रदेश प्रभारी अजय माकन का आया जिसमेंं उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर सीएम अशोक गहलोत के स्वस्थ की कामना की। वही, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गहलोत के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ की कामना की हैं।

ashok 1

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत कुछ पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सीएम यह बात वर्चुअल कार्यक्रमों में कह चुके हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सीएम गहलोत इसी वजह से शिरकत नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये हुए थे जब से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह आराम की भी सलाह दी थी। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल रात को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Honble CM Health Bulletin 27.8.2021 page 001 1 e1630065942451 Honble CM Health Bulletin 27.8.2021 page 002 e1630065878973

Read More : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *