Headlines

केवल तीन मंत्रियों की गई कुर्सी, खाली पदों पर ही एडजस्ट होंगे नए मंत्री

मंत्रियों

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात राजभवन पहुंच राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर कल रविवार शाम 4 बजे होने वाले मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात के साथ ही यह तय हो गया कि केवल तीन मंत्री ही हटेंगे, क्योंकि तीन मंत्रियों के ही इस्तीफे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपे थे जिन्हें मंजूर कर लिया गया। राज्यपाल को केवल इन तीन मंत्रियो के ही इस्तीफे मंजूरी के लिए सौंपे जाने को देखते हुए लगता है कि बाकि सभी मंत्री संभवतः मंत्रिपरिषद में बने रहेंगे। खाली पड़े सभी 12 पद भरे जाएंगे अथवा नहीं इसका हालांकि अभी खुलासा नहीं हुआ हैं।

इस बीच राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजभवन में करीब 50 मिनट रहे। समझा जाता है कि उनकी राज्यपाल से मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के अलावा कई विषयों पर अनौपचारिक बातचीत हुई।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि किन्हें नए मंत्री बनाया जाना है उनको देर रात फ़ोन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नए बनाए जाने वाले मंत्रियों के नामों की माथापच्ची मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन के साथ बैठकर मैरियट होटल में कर ली थीं। अभी ये पत्ते भी खुलने है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे से कितने लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है।

 

WhatsApp Image 2021 11 20 at 10.38.31 PM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *