Headlines

11 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री लेंगे शपथ, नामों की घोषणा

2020 05 30

जयपुर : गहलोत मंत्रिमंडल के कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुल 15 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 11 कैबिनेट व 4 राज्य मंत्री है। वर्तमान मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश, भजनलाल जाटव और टीकाराम जूली को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। नए कैबिनेट मंत्रियों में हेमाराम चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत शामिल है। जबकि राज्य मंत्रियों में जाहिदा, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेन्द्र गुढा और मुरारी लाल मीणा के नाम शामिल है।

15 संसदीय सचिव और 7 एडवाइजर बनाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि ये पद संवैधानिक नहीं है, इसलिए इनका कोई शपथ ग्रहण नहीं होगा। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए-पुराने चेहरों का जहां तक सवाल है उसमें रमेश मीणा, हेमाराम चौधरी, मुरारीलाल मीणा और बृजेंद्र ओला पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के हैं। एक नाम विश्वेंद्र सिंह का भी है जो पहले पायलट खेमे में था अब गहलोत खेमे में शामिल है। मंत्रिपरिषद में एक की जगह अब तीन महिलाएं हो जाएगी, इनमे दो ममता भूपेश और शकुंतला रावत कैबिनेट, जबकि जाहिदा को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 11 20 at 11.04.13 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *