Headlines

बॉयो फ्यूल प्राधिकरण का सीईओ पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीईओ

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण टीम ने कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), बॉयो फ्यूल प्राधिकरण राजस्थान, जयपुर व संविदाकर्मी को परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बॉयो फ्यूल के व्यापार को निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में सुरेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बॉयो फ्यूल प्राधिकरण, राजस्थान, जयपुर द्वारा 15 लाख रुपये मासिक बंधी के रूप में और लाईसेंस नवीनीकरण के लिए 5 लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है। एसीबी जयपुर ग्रामीण टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम लाल वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर गुरुवार को योजना भवन स्थित बॉयो फ्यूल प्राधिकरण के कार्यालय में ट्रेप कार्यवाही करते सुरेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बॉयो फ्यूल प्राधिकरण, राजस्थान, जयपुर व देवेश शर्मा संविदाकर्मी को परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *