CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़कों ने बाजी मारी

CBSE

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।

इसमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए। 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए। वहीँ त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए। प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in (साइट क्रैश हो गई है)
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
35 लाख छात्रों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *