Headlines

राजस्थान सरकार का बजट जनभावनाओं के अनुरूप: रघुवीर मीणा

राजस्थान सरकार का बजट जनभावनाओं के अनुरूप: रघुवीर मीणा

उदयपुर: CWC के सदस्य एवं उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने अशोक गहलोत सरकार के बजट को जनता विशेषकर किसानों के हित में बताया । रघुवीर मीणा ने कहा की राजस्थान के इतिहास में पहली बार अलग से कृषि बजट पेश किया गया है जो गहलोत सरकार की किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्धता को दर्शाता है ।

युवाओं के लिए 1 लाख नई भर्ती, 100 यूनिट तक बिजली खर्च वालों को 50 यूनिट फ्री बिजली, चिरंजीवी बीमा योजना का विस्तार, राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली आदि महत्वपूर्ण लोकहित की घोषणाएँ है । मीणा ने कहा की प्रदेश स्तर की बजट घोषणाओं के अलावा उदयपुर संभाग को भी बजट में काफी कुछ दिया गया है जिसमें उदयपुर में विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा, कोटड़ा तहसील में नए बांध बनाने की घोषणा,
सेमारी में नया उपखंड कार्यालय, वल्लभनगर गोगुंदा में रीको इंडस्ट्री बनाने, उदयपुर में अतिरिक्त सीएमएचओ ऑफिस, गिर्वा में एक खेल स्टेडियम जैसी घोषणाएँ शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *