भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद ने भगवान श्री कृष्ण की बृज चौरासी कोस यात्रा के धर्म क्षेत्र में मुस्लिम तुष्टिकरण के राजनीतिक षड्यंत्र में मेवात विकास बोर्ड का राज्यादेश इस दिन 20 फरवरी 1987 को सरकार द्वारा लगाया गया था। बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए लक्ष्मण मन्दिर भरतपुर पर विरोध स्वरूप सद्बुद्धि यज्ञ किया एवं मेवात विकास बोर्ड के राज्यादेश को यज्ञ की अग्नि में स्वाहा किया। इस आयोजन के मुख्यातिथि बृजभूमि कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज, विशिष्ठ अतिथि परिषद के सम्भाग अध्यक्ष देवेंद्र चामड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह जघीना ने की।
कार्यक्रम के संयोजक परिषद के जिला योजना प्रमुख जय गोयनका एवं सह संयोजक जिला व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन शर्मा रहे। जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल,एड.राकेश धनवाड़ा,आनन्द बिहारी , अतुल मालीपुरा,राजीव धानोता, आदित्या लवानिया सन्नी द्वारा अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। सद्बुद्धि यज्ञ पण्डित ताराचन्द शर्मा, चन्द्रप्रकाश डब्बल शर्मा, हरगोविंद मिश्रा द्वारा करवाया गया। यज्ञ के उपरांत प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज ने कहा बृज भूमि पर बृज कल्याण बोर्ड बनाने के माँग को लेकर आज प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राजपाल को आज डाग के द्वारा ज्ञापन भेजा जाएगा। सम्भाग अध्यक्ष देवेन्द चामड़ ने कहा पूरे बृज क्षेत्र के विकास के लिए बृज विकास बोर्ड का गठन सरकार को शीघ्र करना चाहिए। ताराचन्द शर्मा चिचाना, बबिता सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के उपरांत राजू फौजदार को नगर सेवा प्रमुख और गौरव शर्मा को नगर प्रचार प्रमुख के दायित्व की घोषणा प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज ने की।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज, मोहन सिंह चाहर, हरिशंकर शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजीव पाठक, गौरव पचौरी,देवेन्द्र चतुर्वेदी, जग्गनाथ शर्मा,नितिन शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद, अंकित,खण्डेलवाल, प्राशान्त सोनी, माधव भारद्वाज, रोनित फौजदार आदि उपस्थित रहे।

