Headlines

भाजयुमो ने डोटासरा को दिखाए काले झंडे दिखाकर किया REET में धांधली और महाराणा प्रताप पर टिप्पणी का विरोध

पचपदरा (बाड़मेर) : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पचपदरा बाइपास पर REET परीक्षा मे धांधली व महाराणा प्रताप को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में डोटासरा को काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया।

साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जानकारी के मुताबिक डोटासरा के बाइपास पहुंचने के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता उनके वाहन के सामने आ गए। कार्यकर्ताओं के हाथ में काले झंडे थे। उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मशक्कत की। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री केवलचंद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *