भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कल झीलों की नगरी उदयपुर में

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या शनिवार को दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। वे यहां 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो की ओर से  संभाग मुख्यालय पर आयोजित महाआरती और साइकिल यात्रा में भाग लेंगे। तेजस्वी सूर्या का उदयपुर देहात के गोगुन्दा में महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थली पर भी जाने का कार्यक्रम है। इस आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा आज उदयपुर पहुंच गए। सूर्या इससे पहले चित्तौडगढ भी जाएंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शनिवार को प्रात: 10.30  बजे चित्तौडगढ आएंगे। वे दुर्गदर्शन और सांवलिया सेठ मंडफिया में दर्शन कर उदयपुर प्रस्थान करेंगे।  चित्तौडगढ में रिठोला चौराहा पर युवा मोर्चा की विशाल वाहन रैली के साथ उनका स्वागत करते हुए सभी साथ में दुर्ग पर जायेगे। दुर्ग दर्शन करने के बाद दोपहर 2.30 बजे सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर उदयपुर प्रस्थान कर जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *