Headlines

भाजपा कोरोना से मरे कार्यकर्ताओ के परिवारों की करेगी आर्थिक मदद

जयपुर। राजस्थान में कोरोना राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले BJP कार्यकर्ताओं की मदद के लिए पार्टी योजना बना रही है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दे रहे हैं।पूनिया ने कहा कि क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद करते हुए अपनी जान गंवाई है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम उनके परिवारों की मदद करें। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने न केवल ऐसे परिवारों की देखभाल करने का फैसला किया है, बल्कि उनकी आर्थिक मदद करने और उनके परिवारों में बेटियों की शादी कराने का भी फैसला किया है।

मृतक बीजेपी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार

पूनिया ने बताया, “2020 से अब तक कुल 585 बीजेपी कार्यकर्ताओं की कोरोना के कारण मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत कोटा संभाग से हुई है। कोरोना वायरस के कराण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टोंक, अजमेर, नागौर, जोधपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर सहित अन्य जिलों में भी अपनी जान गंवाई हैं।”पूनिया ने बताया कि BJP की जिला कार्यकारिणी समिति और जिला भाजपा अध्यक्ष से मांगी गई जानकारी के आधार पर पार्टी इकाई ने मृतक बीजेपी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है।

2.5 लाख कार्यकर्ताओं ने दिया खून

उन्होंने बताया कि लगभग 2.50 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान ‘लोक सेवा’ अभियान में भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के माध्यम से 40,000 यूनिट खून इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए 3.25 लाख राशन किट के साथ लगभग 10 लाख भोजन के पैकेट तैयार किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *