जयपुर। वनस्थली विद्यापीठ के वाईस चांसलर दिवंगत आदित्य शास्त्री के पुत्र ईशान का भी आज निधन हो गया । ईशान भी कोरोना पॉजिटिव था तथा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था। कुछ दिन पहले आदित्य शास्त्री का भी कोरोना से निधन हो गया था। आदित्य शास्त्री की धर्मपत्नी इना व बड़ा सुपुत्र अंशुमान भी कोरोना पीड़ित थे, लेकिन ये दोनों स्वस्थ हो घर आ गए।
आजादी के बाद नवगठित राजस्थान के मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री परिवार से ईशान शास्त्री का निधन पूरे शास्त्री परिवार पर दूसरा बड़ा वज्रपात है।
विप्र फाउंडेशन संस्थापक संयोजक ओझा ने जताया शोक
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने ईशान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित हीरालाल जी शास्त्री के पौत्र, वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति प्रो.आदित्य शास्त्री जी को कोरोना की वजह से दिवंगत हुए अभी पन्द्रह ही दिन हुए थे कि उनके लाडले युवा होनहार युवा पुत्र ईशान को भी आज कोरोना ने लील लिय। उन्होंने शास्त्री परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की सद्गति की प्रार्थना की है।
