Headlines

बीजेपी विधायक लाहोटी का तंज, कहा – मंत्री का डॉगी 5 मिनट में ढूंढ लाई पुलिस, दो नाबालिग बच्चियों का 49 दिन बाद भी पता नहीं चला

लाहोटी

जयपुर : जयपुर के एडवोकेट की दो नाबा​लिग बेटियों के 49 दिन से लापता होने का मामला आज विधानसभा में उठा। बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने शून्यकाल में कहा कि दो नाबालिग बच्चियां करतापुरा स्कूल जाने के बाद 3 फरवरी से लापता है। पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। जब लोग और वकीलों ने मोर्चा संभाला तो प्रशासन ने 46 दिन बाद बच्चियों को ढूंढने के लिए SIT का गठन किया है। दो नाबालिग बच्चियाें के 49 दिन से गायब होने पर उस परिवार पर क्या बीत रही होगी?

विधायक लाहोटी ने कहा कि जब राजधानी का यह हाल है तो गांवों का क्या हाल होगा? पुलिस क्या रुतबे वाले लोगों का ही काम करेगी। लाहोटी बोले- राठौड़ साहब के मंत्री रहते इनका डॉगी चार्ली खो गया था। पुलिस 5 मिनट में ढूंढ लाई थी। UP के सपा नेता आजम खान की भैंस भी पुलिस ढूंढ लाई थी। हमारी बहन बेटियों को 49 दिन से नहीं ढूंढ पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *