जयपुर : जयपुर विकास प्राधिकरण में पिछले दिनों रिश्वत मामले में पकड़ी गई महिला आरएएस अधिकारी और 4 अन्य कर्मचारियों के बाद गुरुवार को जेडीए आयुक्त गौरव गौयल ने बड़ा बदलाव डेप्युटी कमिश्नर्स ट्रांसफर्स किया। जेडीए ने 12 उपायुक्तों को बदल दिया। वहीं 27 अधिशाषी अभियंताओं (एक्सईएन) के भी तबादले किए गए है, जबकि 25 सहायक अभियंताओं (एईएन) को भी इधर से उधर किया गया।
जेडीए से जारी तबादला सूची में आज दिन 12 उपायुक्तों के तबादले किए है उसमें बनवारी लाल सिनसिनवार को जोन 2 से हटाकर पृथ्वीराज नगर (पीआरएन) दक्षिण (सैकंड), बलवंत सिंह लिग्री को जोन 3 से हटाकर जोन 6 में, अशोक कुमार योगी को जोन 14, जगत राजेश्वर को जोन 12, विजेन्द्र कुमार मीना को पीआरएन नॉर्थ (फर्स्ट), नरेश सिंह तंवर को जोन 9, आेमप्रकाश थानवी को जोन पीआरएल नॉर्थ (सैकंड), रामरतन शर्मा को जोन 7, मुकेश कुमार मीणा को पीआरएल दक्षिण (फर्स्ट), अंजू वर्मा को उपायुक्त प्रशासन और स्टोर, मानसिंह मीणा को उपायुक्त 4, वीरेन्द्र सिंह को जोन 3 और सैयद मुकरम शाह को जोन 2 उपायुक्त के पद पर लगाया है।
52 इंजीनीयरों के भी तबादले
इधर जेडीए सचिव ने अलग-अलग प्राेजेक्ट्स और जोन में लगे इंजीनीयरों के भी तबादले किए है। कुल 52 एक्सईएन और एईएन के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर सूची जारी की है। इसमें 27 एक्सईएन है, जबकि 25 एईएन। वहीं जोन ऑफिसों में लगे एटीपी और जेईएन के तबादलों की भी जल्द लिस्ट आ सकती है। ये एटीपी और जेईएन लम्बे समय से जोन ऑफिसों में बैठे है।
