Headlines

भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन ने श्रीहिन्दी साहित्य समिति का किया अवलोकन

श्रीहिन्दी साहित्य समिति

भरतपुर : साहित्य के अथाह भण्डार श्रीहिन्दी साहित्य समिति अपने कर्मचारियो के वेतन भुगतान न करने के कारण नीलामी की कगार पर है। इसे नीलामी से बचाने के लिए श्रीहिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, संजीव गुप्ता, श्याम सिंह, अशोक धाकरे, इन्द्रजीत भारद्वाज, दयाचन्द पचौरी, नरेन्द्र निर्मल, इन्दुशेखर शर्मा आदि ने पर्यटन एवं उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से जयपुर आवास पर जाकर मिले और समिति के नीलामी प्रकरण को विस्तार से समझाते हुए ज्ञापन सौंपा।

श्रीहिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच सदस्य देवाशीष भारद्वाज मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने समिति को बचाने के लिए तुरन्त प्रभाव से सभी संबंधित अधिकारीयो से फोन पर वार्ता की। साथ ही समिति के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास को तुरंत प्रभाव से करने को कहा। इसके परिणाम स्वरूप भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन श्रीहिन्दी साहित्य समिति में अवलोकन के लिए आये। साथी ही समिति के ऐतहासिक स्वरूप को समझ कर जल्द ही समिति के बचाव के प्रयास का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *