Headlines

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर खड़ी 10 गायों को रौंदा

बारां: किशनगंज कस्बे के निकट नेशनल हाईवे (NH 27) के तेजाजी के डांडा पर देर रात अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक के बाद एक 10 गायों के टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बछड़ा घायल हो गया। हादसे के बाद रात को पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। सुबह क्रेन की सहायता से गाय के शवों को सड़क से हटाया गया। फिलहाल कोई भी गाय, मालिक सामने नहीं आया है।

पुलिस थाना अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात को भंवरगढ़ एनएच 27 पर एक निजी बस के पलटने की सूचना पर मौके पर गए थे। वह से वापस लौटने पर तेजाजी के डांडा मुख्य सड़क मार्ग पर गायें मृत अवस्था में मिली। रात के समय किसी अज्ञात भारी वाहन ने इन गायों के टक्कर मारी है। जिससे मौके पर ही 10 गायों की मौत हो गई। एक बछड़ा घायल था, जिसका पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। सड़क मार्ग से आवागमन सुचारू कराने के लिए टोल प्लाजा से क्रेन मंगाकर मृत गायों को सड़क से हटाया गया है। अज्ञात वाहन के बारे में अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *