बांसवाड़ा: विप्र फाउंडेशन द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत के तहत संपर्क अभियान हेतु आज विप्र फाउंडेशन जिला महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, संरक्षक हरेंद्र पाठक, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हेमेंद्र पंड्या ने सर्वा मैं संपर्क कर 3 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति देकर इस विप्र महाकुंभ मैं उपस्थिति देने एवं सफल बनाने को कहा। आयोजन की जानकारी देने के लिए हुई बैठक में विप्र फाउंडेशन के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलामहामंत्री देवेंद्र भाई जोशी, श्याम भाई, कपिल भाई उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।
