Headlines

वीडियो पर कमेंट करने पर कॉलेज स्टूडेंट को बदमाशों ने डंडे से पीटा

वीडियो पर कमेंट करने पर कॉलेज स्टूडेंट को बदमाशों ने डंडे से पीटा

अलवर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो कमेंट करने पर कॉलेज स्टूडेंट की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पैर बांधकर लाठी-डंडों से तब तक पीटते रहे जब तक उसने माफी नहीं मांगी। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ वहां से फरार हो गए। बदमाश आस-पास गांव के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बानसूर के गिरुड़ी के निकट मंडिजा बसई गांव के युवक राहुल गुर्जर को नदी के पास सुनसान क्षेत्र में ले जाकर जमकर पीटा। पहले उसके पैर बांध दिए। इसके बाद तीन जनों ने लट्ठ पर लट्ठ बरसाए। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। युवक जान की भीख मांगता रहा लेकिन बदमाश उसे 2 मिनट तक लगातार पीटते रहे। इस बीच उस पर जमकर लात-घूसों से भी पिटाई की। आखिर में अधमरा छोड़कर चले गए।

युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल में युवक के पर्चा बयान लिए हैं। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों में दो नामजद हैं। जो पास के नारायणपुर और बालावास के बताए गए हैं। दो अज्ञात हैं। पुलिस को बदमाशों की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *