Headlines

जयपुर में 9 फरवरी को होने वाला वनडे कैंसिल, अब अहमदाबाद में होगा

जयपुर में 9 फरवरी को होने वाला वनडे कैंसिल, अब अहमदाबाद में होगा

जयपुर : जयपुर में 9 फरवरी को होने वाला भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच कैंसिल हो गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को 8 साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली था। यह मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा। BCCI की टूर एंड फिक्सर कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद यह फैसला लिया है। दरअसल, देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद BCCI ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के मुकाबले सिर्फ दो शहरों में कराने का फैसला लिया है। ऐसे में अब वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के 3 वनडे और 3 टी-20 मैच अहमदाबाद और कोलकाता में ही कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जबकि इससे पहले ये मुकाबले देश के 6 अलग-अलग शहरों जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कटक, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में होने थे।

RCA में मायूसी

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने 9 फरवरी को प्रस्तावित वनडे मैच की तैयारियां शुरू कर दी थी। सवाई मानसिंह स्टेडियम की आउट फील्ड और पिच के साथ स्टैंड और पवेलियन को दुरुस्त कराया जा रहा था। लेकिन आखिरी वक्त में BCCI के फैसले के बाद अब RCA के पदाधिकारियों में भी मायूसी छा गई है। इससे पहले साल 2013 में जयपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हुआ था। जबकि पिछले साल 17 नवंबर को जयपुर में टी-20 मैच खेला गया था।

कोरोना के कारण बदल रहा शेड्यूल

BCCI की टूर एंड फिक्सर कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार कोरोना के कारण अभी 6 अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित कराना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए बोर्ड दो स्टेडियम पर फोकस करना चाह रहा है। इससे खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल्स और ब्रॉडकास्टिंग क्रू को ज्यादा मूव न करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *