Headlines

भाजपा के पूर्व विधायक जीतमल जैन का निधन

अलवर: अलवर शहर से 3 बार विधायक रहे जीतमल जैन का 90 साल 9 माह की उम्र में निधन हो गया। विधायक के अलावा दो बार यूआईटी अध्यक्ष व एक बार पार्षद भी रहे हैं। उनके कोई संतान नहीं है। शहर के पंचवटी में जय का परिवार विधायक के साथ रहता है। परिवार में विधायक की पत्नी है और जय की फैमिली है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। पार्टी में भी उनकी हमेशा मानी जाती रही है। उनके निधन पर शहर विधायक संजय शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि ऐसे नेता की भरपाई नहीं हो सकती। हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी। उनकी अपनी पहचान रही है। वे एक ईमानदार व हर वर्ग के लिए काम करने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *