Headlines

अलवर में मूकबधिर बेटी काे न्याय दिलाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने खून से लिखे स्लाेगन

अलवर में मूकबधिर बेटी काे न्याय दिलाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने खून से लिखे स्लाेगन

अलवर: मूकबधिर नाबालिग के मामले में विरोध थम नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता खून से स्लोगन लिखकर न्याय नहीं मिलने तक विरोध करने पर अड़े हुए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी खून से लिखे स्लोगन पर खुद के हस्ताक्षर किए और कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था करने में फेल है। रेप के मामले अनगिनत हैं। अलवर की मूकबधिर बेटी के साथ राज्य सरकार न्याय नहीं कर सकी है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश की जनता सड़कों पर आ चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अलवर दक्षिण के अध्यक्ष तरुण जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूक बधिर बालिका दुष्कर्म केस पर न्याय को लेकर खून से पत्र लिखे हैं। जिले में बार-बार पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी बयान बदलते रहे हैं। 11 जनवरी से लेकर अब तक कोई पुलिस मामले का खुलासा तक नहीं कर सकी है। बल्कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई तो उन के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई की है।

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग करने में लगे हैं। ऐसे मांग पत्र पर आमजन से हस्ताक्षर कराए हैं। कार्यक्रम संयोजक नवनीत सिंह, अमित कश्मीरी, विवेकानंद मंडल के मनोज चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी विजय कोली, किसान मोर्चा प्रभारी जितेंद्र कौशिक, हिमांशु अग्रवाल, कुश कौशिक, शक्ति सिंह, सतवीर यादव, अमन राजपूत व बंटी सिंह सहित काफी युवा मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *