अजमेर: जिले के परबतपुरा बाईपास पर टायर गोदाम में चोर लाखों रुपए के टायर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गोदाम मालिक रोहित कपूर ने बताया कि परबतपुरा बाईपास पर वाटर पार्क के नजदीक उनका गोदाम है। गोदाम में लाखों रुपए के टायर रखे हुए थे।
चोरों ने देर रात गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम से 1 लाख 20 हजार की कीमत के 6 टायर सेट चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पास में ही जोशी ट्रांसपोर्ट पर भी चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोदाम मालिक ने बताया कि टायर की बड़ी कंपनी MRS, JK Tyre का वह डीलर हैं। कंपनियों का माल गोदाम में पड़ा था। चोर गोदाम में घुसे और टायर चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
