Headlines

परबतपुरा के GSS में TATA पावर का यार्ड धधका, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

परबतपुरा के GSS में TATA पावर का यार्ड धधका, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

अजमेर: डिस्कॉम के परबतपुरा के ग्रिड सब स्टेशन (GSS) में टाटा पावर के गोडाउन यार्ड में सोमवार तड़के 4 बजे अचानक आग लग गई। आग से पूरा यार्ड धधक उठा और वहां रखे केबल व पुराने ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यार्ड में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि जीएसएस पावर ग्रिड तक आग नहीं पहुंची।

परबतपुरा के GSS में TATA पावर का यार्ड धधका, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

परबतपुरा में अजमेर डिस्कॉम का जीएसएस है और वहां पर टाटा पावर का गोडाउन यार्ड बना हुआ है। इसमें केबल व पुराने ट्रांसफार्मर पडे़ है। इन पुराने ट्रांसफार्मर में ऑयल भी था और सुबह चार बजे अचानक आग लगी और ऑयल ने आग पकड़ ली। कुछ ही क्षणों में पूरा स्टोर धूं धू कर जलने लगा। दूर दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी।

परबतपुरा के GSS में TATA पावर का यार्ड धधका, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही टाटा पावर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना की। गेल व अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। टाटा पावर के सीईओ प्रकाश जोशी ने बताया कि ऑयल के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही की आग से जीएसएस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *