Headlines

अजमेर डिस्कॉम का तकनीकी सहायक को ACB अजमेर ने किया गिरफ्तार

Ajmer News Hindi अजमेर डिस्कॉम का तकनीकी सहायक को ACB अजमेर ने किया ट्रैप

अजमेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB Ajmer) की टीम ने अजमेर डिस्कॉम के तकनीकी सहायक को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। ACB ने बताया की आरोपी ने राशि मोबाइल से बिजली दुरुपयोग की फोटो लेकर VCR नहीं भरने की एवज में मांगी थी। एसीबी इस मामले की जांच कर रही है।

ACB अजमेर के ASP सतनामसिंह ने बताया कि परिवादी देदुला निवासी अलादीन चीता ने शिकायत दर्ज की थी कि AVVNL नसीराबाद के राजौसी में कार्यरत अजमेर डिस्कॉम तकनीकी सहायक-1 महेन्द्र सिंह रावत भवानीखेड़ा ने देवला की डांग स्थित निर्माणाधीन दुकानों में काम में ली जा रही बिजली कनेक्शन लाइन की अपने मोबाइल पर फोटो ले ली। इसके बाद इस फोटो को डिलीट करने व वीसीआर नही भरने की एवज में 12000 रुपए रिश्वत की मांग रखी।

इस पर ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। उसके बाद ACB ने 11 हजार रुपए कि रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल, युवराज सिंह, कैलाश चारण, श्योपाल, शिव सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेश चालक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *