Headlines

डोटासरा के बाद अब गर्ग निशाने पर : भरतपुर में मंत्री के घर के आसपास लगे REET पेपर उपलब्ध के पोस्टर

REET

जयपुर : पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के बाद अब तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग निशाने पर है। REET परीक्षाओ को लेकर कर रहे भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने पहले डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित आवास पर “नाथी का बाड़ा” लिख REET परीक्षाओ को लेकर अपना गुस्सा जताया था। अब भरतपुर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने सुभाष गर्ग को निशाने पर लेते हुए पोस्टर लगाए है। इनमें लिखा था कि REET पेपर उचित दरों पर उपलब्ध है…संपर्क करें राजीव गांधी स्टडी सर्किल। इधर, इन होर्डिंग की जानकारी मिलते ही नगर निगम की ओर से इसे हटवा दिया गया है। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इन पोस्टर की जिम्मेदारी ली है। जबकि मंत्री गर्ग ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

दरअसल, REET पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद भाजपा युवा मोर्चा की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से शहर में शुक्रवार देर रात जगह-जगह होर्डिंग बोर्ड लगाए गए। इन पर REET को लेकर स्लोगन लिखे थे। इन पर लिखा था…पेपर उचित दरों पर उपलब्ध है स्थान राजीव गांधी स्टडी सर्किल…. पेपर मिलने का स्थान, संपर्क करें राजीव गांधी स्टडी सर्किल… परीक्षा पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान राजीव गांधी स्टडी सर्किल….। सुबह जब लोग उठे तो शहर में इस तरह के होर्डिंग और पोस्टर देख चर्चाएं शुरू हो गई। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो इन्हें हटाया गया। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर शिकायत नहीं दी गई है।

REET

भाजपा युवा मोर्चा ने लगाए पोस्टर

यह पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से लगाए गए है। बीजेपी जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा की तरह से शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। प्रदेश का युवा बीजेपी से उम्मीद कर रहा है बीजेपी इसका विरोध करे और REET पेपर को निरस्त करवाने का काम करें।

गर्ग ने कहा- नो कमेंट

यह होर्डिंग सुभाष गर्ग के घर आस-पास और उन पोल पर लगाए गए है जहां मंत्री गर्ग के पोस्टर लगे हैं। इस मामले को लेकर जब मंत्री गर्ग से बातचीत की तो इस मामले में कुछ भी नहीं बोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *