Headlines

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया

मुंबई : भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

पिछले दिनों जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *