Headlines

ACB ने बिजली विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

भरतपुर: भरतपुर ACB ने शुक्रवार देर शाम को कार्रवाई करते हुए पहाड़ी तहसील के बिजली विभाग में छापा मार टेक्निकल असिस्टेंट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बिजली कनेक्शन का सर्वे करवाने के एवज में 70 हजार रूपये मांगें थे लेकिन आज पहली किश्त लेते ACB ने नीरज भास्कर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है।

दरअसल 12 अगस्त को पहाड़ी थाना इलाके के कठोल निवासी अजीम बिजली विभाग गया और अपने और अपने पड़ोसियों सहित कुल 6 कनेक्शन लगवाने के लिए सर्वे करवाने को कहा जिस पर टेक्निकल अस्सिटेंड नीरज भास्कर ने सर्वे के लिए 70 हजार रूपये की मांग की। जिसके बाद परिवादी अजीम ने कल ही भरतपुर ACB से शिकायत की।

कल नीरज और अजीम की हुई बात में नीरज ने आज पहली किश्त 5 हजार रूपये देने की मांग की जिसके बाद आज शाम अजीम बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा और जैस उसने टेक्निकल अस्सिस्टेंड को 5 हजार रूपये की रिश्वत दी वैसे ही ACB ने आरोपी को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *