Headlines

ACB ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी आरए गुप्ता को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर: कोटा राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति आरए गुप्ता ACB ने 5 लाख की रिश्वत हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। परिवादी ने ACB हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सीटें बढाने के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी जिसके बाद एक गेस्ट हाउस में कुलपति का ट्रेप किया गया।

ACB ने 5 लाख रुपए कि रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया इसके अतिरिक्त वीसी के कमरे से कुल 21 लाख रूपए मिले हैं। एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कई और अहम खुलासे होने बाकी हैं। बताया जा रहा है कि कुलपति साहब के रिश्वतखोरी की आदत लम्बे समय से थी जिसके चलते कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाले परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *