अजमेर : अजमेर ACB ने रिश्वत मामले में देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अजमेर दरगाह पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा के रीडर भागचंद को 60 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ एक वकील और एक लॉ किया हुआ युवक भी ट्रैप हुआ है। जिनसे ACB कार्यालय भी पूछताछ हो रही है।
इस मामले में ACB द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार अजमेर ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में देर रात को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि गंज थाने में लंबित मामले को लेकर पीड़ित से 60000 की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में रीडर भागचंद को गिरफ्तार करने के साथ ही राजोसी गांव के पास दो वकील मनीष शर्मा और सांवरमल को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन से ACB पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी भागचंद रावत ने परिवादी विनोद वैष्णव से उसके और उसके ससुरालवालों के विरूद्ध पुलिस थाना गंज जिला अजमेर में दर्ज मामले में एफआर लगवाने की एवज में व्हाट्सअप कॉल के जरिए घूस मांगी थी और बाद में ACB से बचने के लिए आरोपी ने रिश्वत की राशि को बाथरूम में बने वेस्टन लेटरिंग सीट में डाल दिया था।
