बांसवाड़ा। महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ध्यान योगी उत्तम स्वामी जी ने अवगुणों को त्याग कर सद्गुणों को अपनाने की अपने आशीर्वचनों में सीख दी। स्वामीजी आज विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा(RAS) में चयनितों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ध्यानायोगी उत्तम स्वामी ने मनुष्य को अपने चरित्र, माता पिता का सम्मान और आदर करना, भगवान राम और कृष्ण के चरित्रों को वर्णन करते हुए बताया कि राम मनुष्य रूप से देवत्व को प्राप्त हुए और कृष्ण ने अपने व्यावहारिकता से देवत्व से मनुष्यतत्व प्राप्त किया।
स्वामीजी ने विप्र फाउंडेशन के सभी प्रकल्पों की तारीफ की
स्वामीजी ने पुरुषार्थ को अपनाने के लिए भी कहा। नवचयनित को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने कर्म के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और सभी की समस्याओं का उचित समाधान करने का विश्वास दिलाने का कहा। स्वामीजी ने विप्र फाउंडेशन के सभी प्रकल्पों की तारीफ करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन सर्व समाज के हित मे श्रेष्ठ कार्य कर रहा है।
विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा प्रशासनिक सेवा(RAS) में सर्व समाज के चयनितों का सम्मान समारोह दत्त मंदरेश्वर मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता ने जिलाध्यक्ष योगेश जोशी एवम विशिष्ट अतिथि गोविंद गुरु विश्वविद्यालय कुलपति आई वी त्रिवेदी, नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी , डीएफओ हरिकिशन सारस्वत, गो सेवक भुवन मुकुंद पंड्या, महंत प्रेमकांत जोशी, लियो निदेशक मनीष त्रिवेदी एवम विप्र फाउंडेशन युवा अध्यक्ष विकास भट्ट थे।
अतिथियों का स्वागत शाल और उपर्ना ओढ़ाकर तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी,नगर संरक्षक ललित कुमार जोशी , नगर अध्यक्ष ललित मोहन जोशी,प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या,नगर मंत्री अशोक पुरोहित, नगर युवा अध्यक्ष अमित दीक्षित, जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला, संगठन मंत्री ललित द्विवेदी, वीसीसीआई प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा,जिला संरक्षक एडवोकेट दीपक जोशी, पुष्पेंद्र पंड्या द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन महिला जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने दिया।
सफल अभ्यर्थियों की केस स्टडी तैयार करवाई जाएगी
विशिष्ट अतिथि कुलपति आई वी त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि नव चयनितों की तैयारी के बारे में जानकर उन सब की केस स्टडी तैयार करवाई जाएगी जिससे आगामी समय में तैयारी करने वालो को मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। उन्होंने विप्र फाउंडेशन को इस सफल कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन सर्व समाज के हित के कार्य किए है। विप्र टिफिन सेवा, विप्र सहायता, अखंड अन्न क्षेत्र, आगामी रक्तदान बड़ोदिया में होने के बारे में और वृक्षारोपण के बारे में बताया।
कोरोना में प्रभावित परिवारों की मदद का आव्हान
विशिष्ट अतिथि सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने नव चयनितों को बधाई दी और कहा कि प्रशासनिक सेवा में सर्व समाज के हित के कार्य करें। कोरोना काल में प्रभावित परिवारों की मदद का आव्हान किया और उन्होंने शहर की सुन्दरता बनाए रखने का आव्हान भी किया। उन्होंने बताया कि कार्य करते हुए चरित्र में अहंकार को समावेश होने से बचना चाहिए।डीएफओ हरिकिशन सारस्वत ने अपने स्वयं के संघर्षों को उदाहरण देते हुए अगली पीढ़ी में वास्तविक जीवन के नायकों को प्रतिस्थापित करने की बात कही।
इस अवसर पर ये उपस्थित थे
इस अवसर पर जिला संरक्षक दीपक जोशी, प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या , वीसीसीआई प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निखिल व्यास, नेहा पंड्या, चर्चित मेहता ,हर्षित कलाल, विशाल दांतला, दिलीप पाटीदार, धर्मेंद्र चौहान का सम्मान स्मृति चिन्ह, शाल ओर उपरना ओढ़ाकर विप्र फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या करुणा जोशी, डॉ युधिष्ठिर त्रिवेदी, विप्र पदाधिकारी विनोद पानेरी,हीना भट्ट, दीपेश पंड्या , खुशलता भट्ट आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जनक भट्ट ने किया व आभार लियो निदेशक मनीष त्रिवेदी ने किया। अंत में तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी द्वारा शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

