Headlines

राजस्थान में कल से अनलॉक, सरकार आज जारी करेगी नई गाइडलाइन

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के हालात काबू होते देख अब दूसरे प्रदेशों की तरह राजस्थान में गहलोत सरकार भी 1 जून से मिनी अनलॉक की तैयारियों में है,जहां कोरोना के मामले कम(Corona case) हुए हैं, वहां सावधानी से दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है। राज्य में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच गहलोत सरकार 1 जून से मिनी अनलॉक (Mini unlock in Rajasthan) की शुरुआत करने जा रही है। मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को व्यापार, आवागमन में छूट देने की मांग की है।

गृह विभाग आज जारी करेगी गाइडलाइन 

मिनी अनलॉक(Mini unlock in Rajasthan)इसलिए क्योंकि इस दौरान बहुत ज्यादा छूट नहीं दी जाएगी, कुछ आवश्यक छूट मिलने की संभावना जताई जा रही है। अनलॉक के इस पहले फेज में बाजार में सीमित संख्या में दुकानों को खोलने की मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही आवागमन में भी राहत मिल सकती है गृह विभाग ने अनलॉक की गाइडलाइन तैयार कर ली है। आज अनलॉक की गाइडलाइन को मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम तक जारी किया जाएगा। प्रदेश में 8 जून तक लॉकडाउन है, इसलिए बहुत ज्यादा छूट मिलने के आसार कम हैं।
.
गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक अनलॉक के पहले फेज में रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी। किराना और खाद्य सामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। किराना दुकानों का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। कम भीड़ वाली दुकानों को अनुमति मिलेगी।

मिनी अनलॉक के तहत पहले फेज में एक्सपर्ट्स ने कुछेक बंदिशें ही हटाने का सुझाव दिया है, इसके आधार पर ही गाइडलाइन तैयार की गई है। पहले से जिन दुकानों और गतिविधियों को छूट मिल रही हैं उनकी संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी। 8 जून के बाद ज्यादा छूटें मिलेंगी।

21 जिलों में पॉजीटिविटी दर 5 फीसदी से नीचे

प्रदेश के 21 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना पॉजीटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आ गई है। इन जिलों में कुछ अतिरिक्त छूटें मिलने की संभावना है। अजमेर, नागौर, झालावाड़, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, भरतपुर,धौलपुर, दौसा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, बाड़मेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, राजसमंद जिलों में कारोना संक्रमण की दर कंट्रोल में है।

अनलॉक में ये खुल सकते हैं
  • जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप।
  • किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय।
  • रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।
  • खाद, बीज और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़ी दुकानें और वर्कशॉप का समय बढ़ेगा।
  • निजी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल लेने का समय बढ़ेगा।
  • निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति संभव।
  • गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी।
  • हाइवे पेट्रोल पंप, ढाबे, मोटर गैराज आदि खुल सकते हैं।
  • पहले से जिन दुकानों और गतिविधियों को छूट मिल रही हैं उनकी छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
ये बंद रहेंगे
  • स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी बंद रहेंगे।
  • सिनेमाघर,मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल्स,पब्लिक पार्क, स्टेडियम बंद रहेंगे।
  • शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे, बाजार में चुनिंदा दुकानों को छोड़ बंद रहेंगी।
  • होटल, रिसोर्ट बंद रहेंगे।
  • शादी समारोह पर पाबंदी जारी रहेगी, घर पर शादी में 11 लोगों से ज्यादा नहीं आ सकेंगे।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा।
  • पूरे प्रदेश में एक साथ अनलॉक या संक्रमण दर के आधार पर छूट, इस पर सीएम करेंगे फैसला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *