Headlines

सीकर के पास कार पलटने से 6 भाजयुमो कार्यकर्ता घायल, सभी जयपुर रैफर

WhatsApp Image 2022 02 21 at 18.48.14 e1645450066799

सीकर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा की गाड़ी सोमवार को शोभासरिया कॉलेज के पास पलट गयी। गाड़ी में छह भाजपा कार्यकर्ताओं सवार थे। हादसे में सभी को चोट आई है। इनमें दो लोग गंभीर घायल हुए हैँ। वहीं सभी को एसके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। स्वदेश शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर से सीकर आ रहे थे। इसी दौरान शोभासरिया कॉलेज के पास सामने से आ रही गाड़ी ने ब्रेक लगा दिये जिसके कारण गाड़ी अपना संतुलन नहीं बना पाई और हादसा हो गया।

हादसे में घायल सभी भाजपा कार्यकर्ता

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के साथ स्कॉर्पियो में मौजूद भाजयुमो के उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि शोभासरिया के बाद उनकी गाड़ी संतुलन नहीं बना पाई जिसके कारण हादसा हो गया। हादसे में भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, सीकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत और एक अन्य कार्यकर्ता मौजूद था। चिकित्सकों ने बताया कि स्वदेश शर्मा और सुनील यादव को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को भी एहतियात के तौर पर जयपुर रैफर किया है। सुनील यादव के सिर में चोट लगी है। तो वहीं स्वदेश शर्मा के सीने में चोट है।

गिरफ्तारी देने आ रहे थे सीकर

युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि सभी स्वदेश शर्मा के साथ जयपुर से सीकर उद्योग नगर थाने में गिरफ्तारी देने के लिए आ रहे थे। कुछ दिनों पहले स्वदेश शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास के बाहर काली स्याही से नाथी का बाड़ा लिखा था। जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा और इस पर बयानबाजी का दौर भी चला। इसी मामले में गिरफ्तारी देने के लिए स्वदेश शर्मा सीकर के उद्योग नगर थाने आ रहे थे लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

पूनिया ने पूछी कुशलक्षेम

सीकर सड़क हादसे में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, विधायक रामलाल शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा इत्यादि मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *