Headlines

16 लाख छात्रों ने दी NEET परीक्षा,कल रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे छात्र

16 लाख छात्रों ने दी NEET परीक्षा,कल रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे छात्र

जयपुर: राजस्थान समेत देशभर में आज मेडिकल में प्रवेश के लिए नेशनल एबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में देशभर 16 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके लिए देशभर में आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक NEET परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस, बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 1 लाख 40 हजार सीटों के लिए होगी। प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज जैसे एम्स व जिपमैर में प्रवेश भी इसी परीक्षा के माध्यम से होंगे।

NEET का प्रवेश पत्र दिखा कर फ्री यात्रा कर सकेंगे छात्र

राजस्थान में NEET परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में परीक्षार्थियों फ्री में रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगे। राजस्थान रोडवेज ने आदेश जारी कर छात्रों को मुफ्त रोडवेज यात्रा का ऐलान किया है। परीक्षार्थी 13 सितंबर की रात 12 बजे तक NEET का प्रवेश पत्र दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में होगी, वोल्वो श्रेणी की बस में सफर करने के लिए परीक्षार्थियों को किराया देना पड़ेगा।

हेल्प लाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर विद्यार्थी अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *