निर्माणाधीन दीवार ढहने से 1 महिला मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

- सिविल लाइंस में परिहवन मंत्री के बंगले के पास हुआ हादसा

0
742
निर्माणाधीन

जयपुर : शहर के सोडाला इलाके में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबी एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य महिला मजूदर भी घायल हो गई है। दो महिलाओं का एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोडाला पुलिस के अनुसार हादसा सिविल लाइंस इलाके में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बंगले के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार यहां एक मकान की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मंगलवार को निर्माणाधीन दीवार ढह गई। हादसे में जय कंवर, अंगूरी देवी और यशोदा दीवार के गिरने से मलबे के नीचे दब गई। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग इकट्‌ठा हो गए। सोडाला पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक तीनों घायल महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल कर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर घायल जय कंवर ने दम तोड़ दिया।

सोडाला पुलिस के अनुसार 40 वर्षीया मृतका जय कंवर उत्तरप्रदेश में झांसी की रहने वाली थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएमएस अस्पताल भी गए। मजदूर महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम होने तक शव को मुदार्घर में रखवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here