Headlines

West Bengal Assembly : विधायकों के हंगामे कि भेट चढ़ा पहला दिन, राज्यपाल नहीं पद सके अभिभाषण, 5 मिनट में खत्म हुई कारवाई

West Bengal Assembly : विधायकों के हंगामे कि भेट चढ़ा पहला दिन, राज्यपाल नहीं पद सके अभिभाषण, 5 मिनट में खत्म हुई कारवाई

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा (West Bengal Assembly) का बजट सत्र का पहला दिन हंगामे कि भेट चढ़ गया। हालात इतने बिगड़े कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) अपना अभिभाषण पढ़े बिना ही वापस चले गए। विधानसभा में हंगामा इतना बढ़ा कि 5 मिनट में ही कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

पहली बार राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका में बीजेपी के विधायकों ने राजनीतिक हिंसा के विरोध में राज्यपाल (Governor Jagdeep Dhankhar) के अभिभाषण के दौरान जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए सदन से वॉकडाउट कर गए। बाद में शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव बाद हिंसा एक बड़ा मुद्दा है। हम इस लड़ाई को अंत तक ले जायेगे।

किसी भी विधानसभा (West Bengal Assembly) में बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से ही शुरू होता है। इसमें सरकार के काम-काज का ब्यौरा होता है। साथ ही सरकार की अहम योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। चूंकि राज्य की सरकार राज्यपाल के नाम से चलती है, इसलिए सरकार की तरफ से तैयार किए गए अभिभाषण को राज्यपाल सदन में पढ़कर सुनाते हैं।

पश्चिम बंगाल (West bengal) में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बंपर बहुमत मिला है तो बीजेपी को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केवल 3 विधायक थे। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी ने नेता विपक्ष बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *