Headlines

UP Election : कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

डोटासरा की नई टीम आ गई, तुनवाल संगठन महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलूम्बर की कार्यकारिणी घोषित कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा की कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह मिली है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

यूपी चुनाव - कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *