जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना वॉयस सैंपल राजस्थान के किसी भी जिले की पुलिस को देने को तैयार हैं। भीलवाड़ा में आयोजित आपातकाल के दौरान जेल गये कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने आये गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहाँ तक कह दिया कि यदि फोन टैपिंग मामले की सही जांच हो जाये तो राजस्थान की सरकार का गिरना तय है। कल ही
राजस्थान के किसी भी जिले की पुलिस यदि मुझसे पूछताछ करना और वॉयस सैंपल लेना चाहती है तो मैं सहर्ष तैयार हू। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिह शेखावत ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि ‘अघोषित रूप से, अवैधानिक रूप से, वैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए सरकार लोगों का टेलीफोन टैप कर रही है। लोकतंत्र में इससे बड़ा अपराध कोई ओर नहीं हो सकता है। मैंने इसलिए कहा कि ये जो घबराहट, ये जो बौखलाहट, ये जो खिसियाहट और जो खीज महेश जोशी और आदरणीय डोटासरा साहब के शब्दों में दिखायी दे रही है यह बेवजह नहीं है’।
शेखावत यहीं नहीं रुके आगे बोले, ‘डॉ महेश जोशी कानून के ज्ञाता है और वो इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि यदि इसकी निष्पक्ष जांच हुई तो निश्चित रूप से राजस्थान की सरकार का दोष सिद्ध होगा और राजस्थान की अशोक गहलोत साहब की सरकार को जाना ही पड़ेगा’।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार और उसके संकट मोचक मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी पर अब लगातार पैनी धार के साथ हमलों को और तेज कर दिया। इससे अंदाजा लगया जा रहा है कि राज्य के फोन टैपिंग केस में दिल्ली पुलिस के अनुसंधान और अधिक गति पकड़ सकता है।
