जयपुर। कोरोना से प्रदेश को धीरे-धीरे मुक्ति मिल रही है,लेकिन डेल्टा प्लस का एक केस आने से चिंता की लकीरें साफ दिखाई दी। डेल्टा प्लस का बीकानेर में एक 65 वर्षीय महिला में पाया गया।
चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने इसकी जानकारी मंत्रिमंडल बैठक में भी दी। इधर, दूसरे दिन भी आज भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। एक्टिव केस मात्र 1873 रह गए। आज 131 केस आए,जबकि 277 ठीक होकर घर पहुंच गए।
आज भी सबसे अधिक केस अलवर में 47 रहे, जबकि जोधपुर में 17 और जयपुर में 12 संक्रमण के नए मामले आए। प्रदेश के 33 जिलों में से 10 जिलों में तो कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला।
