Headlines

जारी है पंजाब की जंग ? कैप्टन अमरिंदर ने सभी विधायकों को लंच पर बुलाया, सिद्धू को आमंत्रण नहीं

जारी है पंजाब की जंग? कैप्टन अमरिंदर ने सभी विधायकों को लंच पर बुलाया, सिद्धू को आमंत्रण नहीं

अमृतसर : पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने भले ही नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में पंजाब की बागडोर सौंप दी है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर में कोई कमी नहीं दिख रही है। सीएम अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को छोड़कर सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को 21 जुलाई को होने वाले भोज में आमंत्रित किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंचकूला में ये लंच आयोजित किया है। जिसमें पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों को न्योता भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के नए-नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता नहीं दिया गया है।

अभी खत्म नहीं हुई है तकरार ?

आपको बता दें कि रविवार शाम को ही काफी तकरार के बाद कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। सिद्धू के साथ चार वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं। रविवार रात से लेकर अभी तक सार्वजनिक तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई नहीं दी है।

इधर नवजोत सिंह सिद्धू ने अभी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ट्विटर पर जो पहली प्रतिक्रिया दी, उसमें कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान का शुक्रिया अदा किया. लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का ज़िक्र भी नहीं किया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी भी कैप्टन और सिद्धू के बीच की दूरी खत्म नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *