तिरुवनंतपुरम: पिनरई विजयन(Pinarayi Vijayan) ने लगातार दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित सादे समारोह में 76 वर्षीय विजयन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजयन के अलावा राज्यपाल ने 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।
Took the oaths of office and secrecy, as the Chief Minister of Kerala. Together, let us realise a people’s alternative, and build a Nava Keralam! pic.twitter.com/zMnm0VsJQa
— Pinarayi Vijayan (@vijayanpinarayi) May 20, 2021
शपथ समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयन(Pinarayi Vijayan) को ट्वीट कर बधाई दी, उन्होंने कहा, ”पिनरई विजयन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने पर बधाई”।
Congratulations to Shri @vijayanpinarayi Ji on taking oath as CM and commencing his second term in office.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2021
