जयपुर: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने ट्विटर के बाद होर्डिंग पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगे है। जिन पर “पायलट आ रहा है” लिखा हुआ है। जयपुर कोटा राजमार्ग पर लगाए इन होर्डिंग के बारे में उनके समर्थक अकबर खान का कहना ही हम उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते है। कोई विधायक खुलकर उनके प्रति राजनीतिक दीवानगी का इजहार कर रहा है तो कोई पायलट को ऊंचा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
टोंक में पायलट के एक समर्थक अकबर खान ने बताया कि पायलट युवा वर्ग के लिए आदर आदर्श है। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो टोंक सहित प्रदेश के विकास व रोज़गार के द्वार खुल जाएंगे खान का कहना था।
अभी हाल में ही में पायलट के टोंक ,दौसा और अन्य जिलों के दौरे में उनके समर्थकों के द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों में अपने नेता पायलट को देख़ने का बड़ा जोश दिखाई दिया। प्रदेश के हर कोने से उनके समर्थकों के द्वारा यही आवाज़ उठ रही है कि वे सीएम बने वे अपने नेता को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते देखना चाहते हैं।
Read More:
चोखो लाग्यो रे पायलट तिलक रोळी मोळी को … का स्वागत गीत गूंजा पायलट के बंगले पर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बीकानेर कांग्रेस की महिला पार्षद ने किया हूट
पायलट के समर्थकों ने अब ट्विटर के बाद होर्डिंग पोस्टर वॉर शुरू किया “पायलट आ रहा है”
